फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two welfare inspectors suspended for extorting money from a deceased dependent

Bareilly News: मृतक आश्रित से वसूली के आरोप में दो वेलफेयर इंस्पेक्टर निलंबित

Mon, 25 May 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two welfare inspectors suspended for extorting money from a deceased dependent
बरेली। मृतक आश्रित से वसूली के आरोप में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वेलफेयर इंस्पेक्टर कुणाल और जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं (जैसे मेडिकल, पेंशन, आवास) का लाभ दिलाने, सेवानिवृत्त होने वाले या ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के पीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे मामलों के निस्तारण आदि की जिम्मेदारी वेलफेयर इंस्पेक्टर पर होती है। आरोप है कि कुणाल और जितेंद्र दलालों के जरिये इन कार्यों के बदले रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत आ रही थीं। पिछले दिनों मृत रेलवे कर्मचारी की पत्नी से भी दोनों ने दलाल के जरिये वसूली की थी। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों समेत मुख्य कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह से की गई। प्रथम दृष्टया जांच में दोनों दोषी पाए गए। इसके बाद मुख्य कार्मिक अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed