फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two thousand left the exam, caught in seven copies

दो हजार ने परीक्षा छोड़ी, सात नकल में धरे

Tue, 03 Mar 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two thousand left the exam, caught in seven copies
बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक-परास्नातक परीक्षा एक साथ होने से बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सोमवार को स्नातक के साथ परास्नातक के छात्रों की भी परीक्षा हुई। इससे परीक्षा केंद्रों की परीक्षा समितियों पर छात्रों की जांच समेत उन्हें बिठाने आदि का दबाव काफी रहा। वहीं अधिक परीक्षार्थी आ जाने से कहीं-कहीं पार्किंग आदि की समस्या भी देखी गई। सोमवार को तीनों पालियों मेें 322 परीक्षा केंद्रों पर कुल 70658 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इस दौरान सात परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। इस दौरान दो हजार से ज्यादा छात्र छात्राएं अनुपस्थित दर्ज किए गए।
सोमवार को स्नातक और परास्नातक दोनों वर्गों के स्टूडेंट्स की परीक्षा हुई। पहली पारी में 26839, दूसरी पाली में 24445 व तीसरी पाली में 19374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान पहली पारी में जहां 844 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए तो वहीं दूसरी पाली में 708 और तीसरी पाली में 333 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को कुल सात परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। पहली पारी में दो, दूसरी पाली में चार और तीसरी पाली में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए लगे अतिरिक्त कर्मचारी

परीक्षा के दौरान स्नातक व परास्नातक परीक्षार्थियों के एक साथ आने से परीक्षा केंद्रों की परीक्षा समितियों पर दबाव बढ़ गया। खासकर सुबह की पाली में अधिक बच्चों के आने से सुबह साढ़े पांच बजे से ही उनकी चेकिंग शुरू कर दी गई। साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों को भी इस कार्य के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज मेें पकड़ा गया नकलची

बरेली कॉलेज में सोमवार को दूसरी पाली में परास्नातक अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। उसे कॉलेज के उड़ाका दल ने नकल करते धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed