फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teenagers were involved in Farman murder case

Bareilly News: फरमान हत्याकांड में था दो किशोरों का हाथ

Wed, 01 May 2024 05:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers were involved in Farman murder case
पुलिस ने किया खुलासा, किशोरों के पास से तलवार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुता। थाना भुता की पुलिस ने पिछले दो दिनों पहले क्षेत्र के ग्राम परेवा कुइया में किशोर फरमान की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में दो किशोरों का हाथ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा कुइया में पिछले शनिवार रात्रि के समय किशोर फरमान की धारदार हथियार से सिर में मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट मृतक के पिता शमसुल हुसैन ने गांव के ही गौतम को नामजद सहित अन्य दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया था। लेकिन पुलिस ने गौतम व अन्य दो संदिग्धों को पकड़कर कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दो किशोर प्रकाश में आए। तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों किशोरों ने पूछताछ में फरमान की हत्या की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि फरमान हम दोनों का दोस्त था, लेकिन बहुत अकड़ दिखाता। बात बात पर बेइज्जत करता था। इसी कारण दोनों ने फरमान को पिछले 27 अप्रैल शनिवार रात को करीब नौ बजे सिगरेट पिलाने के बहाने गांव के ही नरेश के निर्माणाधीन मकान के पीछे बुलाया। विश्वास में लेकर तथा बातों में उलझाकर तलवार से फरमान के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। बाद में पास के खेत में पड़े पुआल के नीचे तलवार को दबाकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस दोनों किशोरों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed