फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smuggler arrest by NCB

एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने पकड़े तीन अफीम तस्कर

Mon, 10 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two smuggler arrest by NCB
बरेली। एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने रविवार को अफीम तस्करी के मामले में झारखंड के जिला चतरा के गांव दरियातु के कुलेश्वर कुमार दांगी, गिधौर गांव के राजकुमार दांगी और पीलीभीत में थाना अमरिया के गांव सिरसा के राम दयाल को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5.3 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ की बरेली इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने बताया कि इन तस्करों को पुराने रोडवेज से पकड़ा गया है। कुलेश्वर और राजकुमार लंबे समय से झारखंड से अफीम लेकर बरेली आते थे। रविवार को जब वे रामदयाल को अफीम की खेप देने पहुंचे तो एनसीबी बरेली की टीम के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये तस्कर रोडवेज बस के जरिये वाराणसी और लखनऊ होकर बरेली पहुंचे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे महीने में दो-तीन चक्कर लगाते थे। आरोपियों के खिलाफ एनसीबी बरेली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आदिवासी से खरीदकर पैरों में बांधकर लाए थे अफीम
तलाशी के दौरान यह अफीम इन तस्करों के पैरों में बंधी मिली। आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड में खूटी के जंगल निवासी राजा आदिवासी से यह अफीम 80 हजार रुपये किलो लेते थे। वह अफीम उन्हें रांची में लाकर सप्लाई करता था। वे इस अफीम को 1.20 लाख रुपये किलो उत्तर प्रदेश के तस्करों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर-दामाद ने अफीम के धंधे करोड़ों कमाए
रामदयाल ने बताया कि उसकी ससुराल बहेड़ी के गांव सुकटिया में है। झारखंड के तस्करों से अफीम खरीदने के बाद वह अपने ससुर प्रेमपाल और चचिया ससुर शिवचरन को सप्लाई करता है। वे दोनों उसे आगे बेचते हैं। रामदयाल पहले भी अफीम तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि रामदयाल, प्रेमपाल और शिवचरन ने अफीम की तस्करी करके करोड़ों रुपये कमाए हैं। इससे कई लग्जरी गाड़ियां, मकान और कृषि भूमि भी खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed