{"_id":"68c1eb35879d998b04068398","slug":"two-people-got-a-land-deed-registered-fraud-reported-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105323-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक भूखंड का दो ने कराया बैनामा, धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक भूखंड का दो ने कराया बैनामा, धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों को एक भूखंड बेची गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गरगईया के रहने वाले मो. साबिर ने बताया कि उन्होंने थाना क्योलड़िया के गांव करुआ साहबगंज के रहने वाले ताहिर हुसैन से उनकी गांव में स्थित भूखंड दो लाख 80 हजार रुपये में खरीदने का सौदा किया, जिसमें उसने एक लाख रुपये बयाना के तौर पर दे दिए थे। बाद में शेष रह गए रुपये भी दे दिए। ताहिर हुसैन ने 24 मई को मो. साबिर की पत्नी मुन्नी बेगम के नाम रजिस्टर्ड बैनामा करा दिया।
आरोप है कि उसके तीन सप्ताह बाद ताहिर हुसैन ने गांव के शफी अहमद से मिलकर छलकपट कर शफी अहमद के पुत्र को दो लाख 50 हजार रुपये में जमीन का बैनामा कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद