{"_id":"654cf4f432a066f1c0097355","slug":"two-people-dies-as-tractor-trolly-overturned-in-roadside-pit-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बरेली-बदायूं रोड पर कैंटर की टक्कर से गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बरेली-बदायूं रोड पर कैंटर की टक्कर से गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों की मौत
Thu, 09 Nov 2023 08:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Nov 2023 08:35 PM IST
सार
बरेली-बदायूं रोड पर बुधवार देर रात हादसा हो गया। खेड़ा गांव के पास कैंटर की ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-बदायूं रोड पर बुधवार देर रात कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैहपुर निवासी रामकिशोर (45) और रुकुम सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। कस्तूरी और धर्मपाल घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर उसे बेचने देवचरा मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह बरेली-बदायूं हाईवे पर खेड़ा गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी अस्पताल की एंबुलेंस सभी को लेकर बरेली चली गई। जांच के बाद डॉक्टर ने रामकिशोर और रुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रामकिशोर के बेटे राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कैंटर को थाने में खड़ा कराया है। रामकिशोर के परिवार में पत्नी मीना के अलावा चार बेटे और चार बेटियां हैं। वहीं रुकुम सिंह के परिवार में पत्नी सरिता के अलावा बेटी अंजलि और बेटा अंकित है।
विज्ञापन