फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two other illegal properties of the accused will be sealed in Bareilly

बरेली बवाल: आरोपियों की दो अन्य अवैध संपत्तियां सील... चलेगा बुलडोजर, संजय राना पर भी कसेगा शिकंजा

Sat, 29 Jun 2024 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

आरोपी राजीव राना के दूसरे सिटी स्टार होटल और उसके मददगार चांद मियां के होटल सीके वैली पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। दोनों होटलों को बीडीए की टीम ने सील कर दिया है। 

विज्ञापन
two other illegal properties of the accused will be sealed in Bareilly
होटल सीके बैली को सील करती बीडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना के दूसरे सिटी स्टार होटल समेत उसके मददगार चांद मियां के होटल सीके वैली को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। बीडीए जल्द ही इन दोनों होटलों का भी ध्वस्तीकरण करेगा। बीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को राजीव राना के मकान व पुराने सिटी स्टार होटल पर बुलडोजर चला दिया था। 

विज्ञापन


इसके सामने ही चंद्रशेखर आजाद नगर सोसाइटी में स्थित दूसरा सिटी स्टार होटल और सीएआरआई गेट के सामने मुंशीनगर में स्थित उसके मददगार चांद मियां का सीके वैली होटल भी बीडीए के निशाने पर हैं। शुक्रवार को दोनों होटलों को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। समय से जवाब नहीं मिलने पर इनको भी ध्वस्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राना पर भी कसेगा शिकंजा
फायरिंग मामले में अब हिस्ट्रीशीटर केपी यादव और राजीव के भाई संजय पर शिकंजा कसने की तैयारी है। केपी की सरेंडर अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होनी है। पुलिस भी केपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है।

संबंधित खबर- बरेली बवाल: विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में था आदित्य, ध्वस्त हुआ रसूख, रिसॉर्ट पर 6:30 घंटे चले बुलडोजर

Trending Videos

केपी यादव हाफिजगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। घटना के दिन से वह फरार है। उसकी दोस्ती राजीव के भाई संजय राना से है। संजय की भी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों साथ में ही भागे हैं। इनके उत्तराखंड में छिपने की आशंका है। चार टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। केपी व संजय की संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है। शनिवार को केपी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

साक्षी-अजितेश की शादी से चर्चा में आया था राना 
यूट्यूबर साक्षी ने चार साल पहले अजितेश से प्रेम विवाह किया था। तभी पहली बार राजीव राना चर्चा में आया था। पहले साक्षी ने मीडिया में बयान दिया था कि राजीव राना और उसके गुर्गे उसे धमका रहे हैं और पीछा कर रहे हैं। साक्षी के बयान के बाद राजीव सुर्खियों में आया था। तब राजीव ने भी कई चैनलों पर डिबेट में अजितेश पर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed