फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two new trains to run via Bareilly Pilibhit-Tanakpur passenger train extended to Shahjahanpur

Railway News: बरेली होकर चलेंगी दो नई ट्रेनें, पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर को शाहजहांपुर तक विस्तार

Sun, 05 Jul 2026 03:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Jul 2026 03:57 PM IST
सार

रेलवे सोमवार से हुजूर साहिब नांदेड़ टनकपुर एक्सप्रेस चलाएगा। यह नई एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ को उत्तराखंड के टनकपुर से जोड़ेगी। इसके साथ ही दो अन्य ट्रेनों को नियमित कर विस्तार दिया गया है।

विज्ञापन
Two new trains to run via Bareilly Pilibhit-Tanakpur passenger train extended to Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बरेली होकर हुजूर साहिब नांदेड़ टनकपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा टनकपुर-अछनेरा के बीच चल रही विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा दे दिया गया है। अब नियमित का दर्जा मिलने के बाद किराए में 30 फीसदी तक की कमी आएगी। वहीं टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर को बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक विस्तार दिया गया है। इन गाड़ियों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि 17631-32 हुजूर साहिब नांदेड़ टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर से सुबह 10.45 बजे चलने के बाद दोपहर 1.30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम छह बजे नांदेड़ पहुंचेगी। नांदेड़ से शाम 4.30 बजे चलने के बाद यह गाड़ी अगले दिन सुबह 11.30 बजे बरेली आएगी। नई एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ को उत्तराखंड के टनकपुर से सीधे जोड़ेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे ने 05061-62 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा दे दिया है। इस गाड़ी को अब नए-नए नंबर 15093-94 के साथ संचालित किया जाएगा। वहीं इज्जतनगर मंडल ने 55322-23 टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर को बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक विस्तार दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा-दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे
रेलवे छपरा-दिल्ली के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05071 छपरा-दिल्ली विशेष गाड़ी पांच जुलाई को छपरा से दोपहर 1:30 बजे चलने के बाद एकमा, सीवान, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए अगले दिन तड़के 4:22 बजे बरेली आएगी और सुबह 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

अवध-असम एक्सप्रेस का रूट बदला, छह ट्रेनों का संचालन देरी से होगा
मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में एक माह के मेगा ब्लॉक के दौरान राजधानी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को 90 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा। इस दौरान अवध-असम एक्सप्रेस का संचालन बदले रूट से किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पांच से 29 जुलाई तक 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस को मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट के रास्ते चलाया जाएगा। इस दौरान इस गाड़ी को रामपुर में ठहराव नहीं दिया जाएगा। बरेली जंक्शन के स्थान पर कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

इसके अलावा छह से 30 जुलाई तक 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट, चार, आठ, 11 और 15 जुलाई को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट, 24 जुलाई को 5211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14603 नरपतगंज अमृतसर एक्सप्रेस मार्ग में 90-90 मिनट, 26 जुलाई को 15128 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट और 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed