{"_id":"5f2db22b8ebc3e62254e1dd6","slug":"two-more-infected-die-128-new-infected-found-bareilly-news-bly4155013141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और संक्रमितों की मौत, 128 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और संक्रमितों की मौत, 128 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
बरेली। संक्रमितों की मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो और संक्रमित बुजुर्गों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। थाना किला के मोहल्ला मलूकपुर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग पांच अगस्त को संक्रमित मिले थे। कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उधर, सनसिटी के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वह 27 जुलाई को संक्रमित मिले थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 128 नए केस सामने आए हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ब्यूरो
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नवादा शेखान में एक, सीबीगंज में दो, माधोबाड़ी, संजयनगर में एक-एक, शास्त्रीनगर में दो, फतेहगंज पश्चिमी में एक, लाल फाटक की सद्भाभावना कॉलोनी में दो, कांधरपुर में एक और सरस्वती नगर में तीन, ब्रह्मपुरा में एक, महेंद्र नगर में एक, सिविल लाइंस में चार, आजादनगर, राजेंद्रनगर, मलूकपुर में एक-एक, हाइडिल कॉलोनी में पांच, मढ़ीनाथ में दो, नौरानपुर में चार, ग्रेटर आकाश कॉलोनी में दो, शांति बिहार, भोजीपुरा, न्यू मढ़ीनाथ, जोगी नवादा में एक-एक, इज्जतनगर में चार, खलीलपुर में एक, प्रेमनगर में पांच, कर्मचारी नगर, न्यू शक्ति नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, राजू नगला, कोविड एल-3 अस्पताल, निजी हॉस्पीटल पटेलनगर, आंवला में एक-एक, किछा में दो, क्योलडिया क्रासिंग, सूद धर्मकांटा, मढ़ीनाथ, जगदीश बिहार, सुभाषनगर, बीसलपुर, फर्रखपुर, ढकनी, फरीदपुर में एक-एक, भोजपुर में दो, डिफेंस कॉलोनी शहीद गेट एक, नई बस्ती दो, सतीपुर, बालाजी बिहार, मोहल्ला कानून गोयान में तीन, कांकड़ टोला में दो संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना में भी वायरस की दस्तक, दो जवान संक्रमित
बरेली। थल सेना में संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी एक क्वार्टर संख्या 153-2 आईबीजीएस का एक जवान संक्रमित मिला है। वहीं, वायुसेना में भी एससी रोड-7 के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कैंट में रह रहा एक जवान संक्रमित मिला है। दूसरी ओर, डीसी फूड कार्यालय में एक, सीओ क्राइम दफ्तर में एक, पुलिस लाइन में तीन पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन समेत कोविड अस्पताल के चार और एक कोविड एल-3 अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं।