{"_id":"6addde9af079f77618001c01","slug":"two-laborers-suffered-burns-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-line-in-bareilly-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जाल बांधते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जाल बांधते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे
Sun, 25 Oct 2026 04:19 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:19 PM IST
सार
बरेली के भमोरा इलाके में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के लेंटर का जाल बांधते समय सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट लगने से दो मजदूर झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल मजदूर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय करंट लगने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना किरतपुर गांव में हुई। मोतीपुरा गांव निवासी अजयवीर (25) और कीरतपुर नौगवां निवासी नन्हे लाल (45) महेंद्र के मकान में काम कर रहे थे। रविवार सुबह वे लेंटर डालने के लिए सरिया का जाल बांध रहे थे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन
करंट लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मजदूरों को तत्काल सरकारी अस्पताल भमोरा ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन