{"_id":"65cd6bcad87c3d9f32062189","slug":"two-hundred-buildings-will-be-demolished-for-highway-construction-in-khudaganj-shahjahanpur-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में हाईवे की जद में 200 भवन: प्रशासनिक टीम पहुंचने से पहले लोग खुद ही तोड़ने लगे मकान-दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदागंज में हाईवे की जद में 200 भवन: प्रशासनिक टीम पहुंचने से पहले लोग खुद ही तोड़ने लगे मकान-दुकान
Thu, 15 Feb 2024 07:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:12 AM IST
सार
हाईवे चौड़ीकरण में बाधक बने करीब 200 भवनों को तोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा बीतने के बाद बुधवार से अभियान शुरू नहीं किया, लेकिन लोगों ने खुद अपने भवन तोड़ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
अपनी दुकान तोड़ते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज में वेबर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण में बाधक बने करीब 200 भवनों को तोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा बीतने के बाद बुधवार से अभियान शुरू नहीं किया, लेकिन लोगों ने खुद अपने भवन तोड़ने शुरू कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है। प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को पहुंचेगी।
विज्ञापन
मैनपुरी के वेबर से अल्हागंज, जलालाबाद, कटरा और खुदागंज होते हुए बीसलपुर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। खुदागंज में व्यापारियों व अन्य लोग अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नहीं थे। वह मार्च तक का समय मांग रहे हैं। खुदागंज के कई व्यापारी इस संबंध में सोमवार को डीएम से भी मिले थे। वहीं, चौड़ीकरण के काम में देरी होती देखकर प्रशासन की ओर से रविवार को अतिक्रमण वाले स्थानों पर तीन दिन का समय देकर नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
लोग खुद ही तोड़ने लगे मकान
समय पूरा होने पर बुधवार को व्यापारियों व अन्य लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। पूरे दिन खुदागंज में लोग हथौड़ा लेकर मकान तोड़ने में जुटे रहे। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग खुद ही अतिक्रमण हटा ले रहे हैं तो ठीक है वरना बृहस्पतिवार को टीम निरीक्षण करेगी। अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाया जाएगा।
एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि खुदागंज में अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन का नोटिस दिया गया था। लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है। बृहस्पतिवार को टीम भेजी जाएगी।