{"_id":"5e9eb0bdf513ee191516d800","slug":"two-houses-catches-fire-due-to-blast-in-gas-cylinder-two-villagers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, दो घरों के सामान जलकर राख, बुझाने गए दो ग्रामीण भी झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग, दो घरों के सामान जलकर राख, बुझाने गए दो ग्रामीण भी झुलसे
Tue, 21 Apr 2020 02:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोरैया मुफरत निवासी कामता प्रसाद के घर में मंगलवार को खाना बनाते समय अचानक आग भड़क गई। इसी समय घर में रखा सिलिंडर फट गया, जिसके कारण आग ने और बड़ा रूप ले लिया।
विज्ञापन
सिलिंडर के धमाके से गाव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी गयाप्रसाद के घर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दोनो घरों के सारे सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
वहीं आग देखकर रामपाल (40) और जवाहरलाल (52) बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वो दोनों भी झुलस गए। दोनो को सीएचसी फरधान से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन