{"_id":"6ae11933201d48f36c08621b","slug":"two-groups-come-face-to-face-over-land-for-the-urs-fair-in-senthal-complaint-filed-bareilly-news-c-4-1-bly1039-996983-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंथल में उर्स मेले की जमीन काे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंथल में उर्स मेले की जमीन काे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, शिकायत
विज्ञापन
सेंथल। नवाबगंज कस्बे में हजरत चिराग अली शाह मियां की मजार पर लगने वाले उर्स मेले की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दो ग्रामीणों ने मेला कमेटी पर अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
सेंथल निवासी रईस अहमद ने सोमवार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग की है। वहीं, मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर सचिन यादव एसडीएम नवाबगंज को भी शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। रहीस अहमद और मोहम्मद सलीम ने शिकायती पत्र में जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का दावा है कि यह भूमि उनकी निजी संपत्ति है, जो पीढ़ियों से उनके परिवार के नाम है। आरोप है कि अन्य लोग इस पर 25 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक उर्स मेले का आयोजन प्रस्तावित कर रहे हैं। वहीं, मेला कमेटी के सचिव इरसाद हुसैन ने बताया कि मजार हजरत चिराग अली रहमतुल्लाह अलैह की वक्फ संपत्ति वक्फ संख्या 386 में दर्ज हैं। कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया है। राजस्व टीम को भेज कर जांच कराई जाएगी।