{"_id":"676108bed22ecf3a8706fdcf","slug":"two-group-clashed-over-love-marriage-in-bareilly-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में प्रेम विवाह पर बवाल: शादी के बाद घर लौटा प्रेमी युगल तो चल गईं गोलियां, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में प्रेम विवाह पर बवाल: शादी के बाद घर लौटा प्रेमी युगल तो चल गईं गोलियां, 11 लोग घायल
Tue, 17 Dec 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:51 AM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो पक्षों के लोग भिड़ गए। फायरिंग भी हुई। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह एक समुदाय के ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हवाई फायरिंग की गई, जिससे दहशत फैल गई। दरअसल, एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। लड़की के घरवालों ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
युवक और लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था और कागजात भेजे तो मुकदमा खत्म कर दिया गया। अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग हुए घायल
दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं, जिसमें लड़का पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हे, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लड़की पक्ष की तरफ से इस्लाम नवी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं, जिसमें लड़का पक्ष की तरफ से आरिफ, तस्लीम, इरफान, नन्हे, पप्पू, छोटे और एक महिला फरीदन वहीं लड़की पक्ष की तरफ से इस्लाम नवी, इस्लाम राजा, मोहम्मद नबी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। इन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।