फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two festival special trains to Dehradun from today

देहरादून के लिए आज से दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Thu, 12 Nov 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two festival special trains to Dehradun from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बरेली। लॉकडाउन के बाद पहली बार रेलवे ने देहरादून के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। बरेली से इलाहाबाद जाने वाली प्रयाग एक्सप्रेस अब राप्ती गंगा एक्सप्रेस नाम से मुजफ्फरपुर से देहरादून तक तीन फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

13 नवंबर को 04308 (डाउन) देहरादून से शाम 3:20 बजे चलकर हरिद्वार, नजीवाबाद, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 10:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, छपरा आदि स्टेशन होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन देहरादून से 16 और 19 नवंबर को भी चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04307 (अप) नंबर से मुजफ्फरपुर से 14, 17 और 20 नवंबर को चलेगी। मुजफ्फरपुर स्टेशन से दोपहर 2:25 बजे चलकर सुबह आठ बजे जंक्शन पहुंचेगी, यहां से शाम साढ़े चार बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेेन देहरादून से हावड़ा के लिए चलेगी। यह ट्रेन 20 नवंबर तक चार फेरे लगाएगी। देहरादून से 13, 14,17 और 20 नवंबर और हावड़ा से 15, 16,19 और 20 नवंबर को चलेगी। 04310 (डाउन) देहरादून से यह ट्रेन रात रात 10:10 बजे चलकर हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद रामपुर होते हुए सुबह 4:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यहां से लखनऊ, वाराणसी आदि स्टेशन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04309 (अप) दोपहर एक बजे चलकर रात 11:17 बजे जंक्शन और सुबह छह बजे जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed