फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two employees of Santosh Gangwar's Delhi office corona suspect, typist gushes down

संतोष गंगवार के दिल्ली ऑफिस में स्टाफ के दो लोग कोरोना संदिग्ध, टाइपिस्ट गश खाकर गिरा

Thu, 11 Jun 2020 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two employees of Santosh Gangwar's Delhi office corona suspect, typist gushes down
श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार (फाइल फोटो) - फोटो : demo pic

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे केंद्रीय मंत्रालय भी अछूते नहीं हैं। पिछले सप्ताह केंद्रीय श्रम मंत्री के कार्यालय में संयुक्त सचिव समेत स्टाफ के 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे कई दिनों मंत्रालय का कामकाज प्रभावित रहा। अब कार्यालय में स्टाफ के दो लोग संदिग्ध पाए गए हैं। इससे अफरातफरी मची हुई है, लेकिन कोई अफसर इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को 11 अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद बंद कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्रालय के भी तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सचिव स्तर के अफसरों से बात कर हालात की जानकारी ली थी और सोमवार सुबह वह दिल्ली रवाना हो गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को दो टाइपिस्ट और स्टेनो स्तर के कर्मी संदिग्ध पाए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक कर्मी गश खाकर गिर गया। इससे पूरे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि दूसरे दिन उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि मंत्रालय में कोरोना संक्रमण फैलने से स्टाफ में खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले संयुक्त सचिव प्रशासन के अलावा एक स्टेनो, प्रधान निजी सचिव, निजी सचिव, छह मल्टी टास्क असिस्टेंट और एक ड्राइवर को संक्रमित पाया गया। सचिव हीरालाल सामारिया के स्टाफ के भी कई कर्मचारी संक्रमित हैं। 11 अधिकारियों और कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद श्रम शक्ति भवन में श्रम और दूसरे मंत्रालयों के कार्यालयों को पिछले बुधवार को बंद करा दिया गया।


कई दिनों से बरेली में मौजूद केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को फोन पर अपने मंत्रालय के संक्रमित अफसरों का हालचाल लिया। इससे श्रम मंत्री संतोष गंगवार का कार्यालय अछूता था लेकिन मंगलवार को दो लोगों के संदिग्ध पाए जाने के बाद एक बार फिर मंत्रालय चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed