फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cricket matches were played at the Railway Stadium Bareilly

Bareilly News: रेलवे स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट के दो मुकाबले, इलेक्ट्रिकल और आरपीएफ की टीमों ने जीते मैच

Tue, 18 Mar 2025 07:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

बरेली के रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए। इनमें इलेक्ट्रिकल और आरपीएफ की टीमों ने जीत दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Two cricket matches were played at the Railway Stadium Bareilly
इलेक्ट्रिकल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित रेलवे स्टेडियम में अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए। इसमें इलेक्ट्रिकल और आरपीएफ की टीमें विजयी रहीं। पहले मैच में टॉस जीतकर ट्रेनसेट की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रिकल की टीम ने कृष्णमोहन के 39 और मुकुल के 37 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 111 रन बनाए। 

विज्ञापन


ट्रेनसेट की ओर से बितोष, विद्याशंकर, शाश्वत व अशोक ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में ट्रेनसेट की टीम निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी। विद्याशंकर ने 34 रन बनाए। इलेक्ट्रिकल के कृष्णमोहन ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ की टीम ने वीरेंद्र यादव की नाबाद 58 (30 गेंद) रनों की पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 198 रन बनाए। स्टोर की तरफ से अरविंद कुमार ने दो, शाहरुख, अमर और नईम ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टोर की टीम 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। आरपीएफ की तरफ से विकास ने तीन विकेट झटके। आरपीएफ के वीरेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इनके बीच होगा मैच 
मंडल क्रीड़ा अधिकारी संदीप सिंह, क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे। शरद फर्नांडिस, शैलेश चंद्र वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कोरिंग आकाश कुमार ने और कमेंट्री शुभ गंगवार ने की। बुधवार सुबह 7:30 बजे से पहला मैच मेडिकल और ऑपरेशंस की टीमों के बीच खेला जाएगा। सुबह 10:30 बजे से दूसरे मुकाबले में परिचालन और लोकोशेड की टीमें आमने-सामने होंगी। दोपहर दो बजे से तीसरे मुकाबले में ट्रेनसेट और स्टोर की टीमें आपस में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed