फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two committees will investigate the contaminated wastes coming out of IFFCO and Superior Industries

Bareilly News: इफको और सुपीरियर इंडस्ट्रीज से निकलने वाले दूषित अपशिष्टों की जांच करेंगी दो कमेटियां

Tue, 01 Jul 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two committees will investigate the contaminated wastes coming out of IFFCO and Superior Industries
बरेली। आंवला स्थित इफको और रामपुर रोड स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज की ओर से वन क्षेत्र में प्रवाहित किए जा रहे पानी की जांच के तीन-तीन सदस्यों की दो कमेटियां गठित की जाएंगी। डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला पर्यावरण, जिला वृक्षारोपण और जिला गंगा समिति की बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड को यह आदेश दिए।
विज्ञापन

सुपीरियर इंडस्ट्रीज की ओर से वन क्षेत्र में दूषित पानी छोड़े जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे जैव विविधता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। डीएम ने कहा कि आंवला स्थित इफको संयंत्र से निकलने वाले जल की मात्रा, गुणवत्ता व निस्तारण के लिए अपनाए जा रहे तरीकों और वहां स्थापित एसटीपी की जांच के लिए भी तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर विस्तृत जांच कराई जाए।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुबह छह से नौ बजे तक भ्रमण कर लीगेसी वेस्ट व ठोस अपशिष्ट का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण कराएं। निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed