{"_id":"64d08ba081b9a502a50f9e17","slug":"two-children-died-due-to-house-wall-collapsed-in-bareilly-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार, मासूम बेटा-बेटी की मौत, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार, मासूम बेटा-बेटी की मौत, दंपती समेत तीन घायल
Mon, 07 Aug 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:35 PM IST
सार
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में रविवार देर रात बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से झोपड़ी में रह रहा परिवार दब गया। परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बारिश के दौरान गरीब की झोपड़ी पर पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। इससे झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों की दबकर मौत हो गई। परिवार की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में रविवार देर रात बारिश के करण राजवीर के मकान की दीवार गिर गई। उनके पड़ोस में परिवार सहित रह रहे उमेश कश्यप की झोपड़ी पर दीवार भरभराकर गिरी। झोपड़ी में उमेश, उसकी पत्नी और दो बेटे, एक बेटी सो रहे थे। दीवार गिरने से सभी दीवार के नीचे दब गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बदायूं में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने तीन कांवड़ियों को कुचला, सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले शव
विज्ञापन
मासूम भाई-बहन की मौत
दीवार गिरने की आवाज होने पर आसपास के लोग जाग गए। चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग मौके पर एकत्रित हुए और दीवार का मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला। सभी को सरकारी एंबुलेंस द्वारा फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां, डॉक्टरों ने उमेश के पुत्र विवेक (5), पुत्री प्रियल (2) को मृतक घोषित कर दिया।