फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two arrest with postol

पिस्टल और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
two arrest with postol
बरेली। दोस्त के बुलावे पर पिस्टल और तमंचा लेकर रंगबाजी दिखाने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी भाग गए। सभी के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर मनोज त्यागी के मुताबिक, शनिवार रात बड़ा बाईपास पर गश्त के दौरान उन्हें चार युवक दिखे तो रोकने की कोशिश की। इस पर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा करके दो बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी में शिव शक्ति गार्डन फेस दो निवासी सुमित के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल व कारतूस और भीमपुर गौंटिया के सूरज के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिले। आरोपियों ने बताया कि एक परिचित का किसी से झगड़ा होने पर वे चारों डराने-धमकाने के लिए उसके घर जा रहे थे। मगर रास्ते में पुलिस ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed