{"_id":"6589f005b9d3dd1bef09f217","slug":"two-and-a-half-thousand-stray-animals-are-spoiling-law-and-order-roaming-in-khajuai-only-bareilly-news-c-4-bly1015-312391-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे छुट्टा पशु, ढाई हजार खजुआई में ही घूम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे छुट्टा पशु, ढाई हजार खजुआई में ही घूम रहे
Tue, 26 Dec 2023 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के खजुआई में किसान नन्हे की हत्या छुट्टा पशुओं को खदेड़ने को लेकर हुई थी। सोमवार अमर उजाला टीम ने गांव और रामगंगा किनारे का जायजा लिया तो किसानों ने अपनी दुश्वारियों के बारे में बताया। कुछ मामलों में किसान भी इस हालत को जिम्मेदार हैं। कई किसान दूध दुहने के बाद पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। यही पशु बड़ी संख्या में फसल उजाड़ते हैं।
गांव दसीपुर में करीब 300 ऐसी गाय हैं, जो पालतू हैं, पर रात को उनके मालिक इनको छुट्टा छोड़ देते हैं। गांव के राजेश यादव व भूरे सिंह आदि ने बताया कि रात को गोवंश के झुंड आते हैं। जिस खेत में ये घुस जाते हैं, उसे पूरा साफ कर देते हैं। किसान बताते हैं कि फसल की रखवाली के लिए तार की बाढ़ लगाने के साथ-साथ बबूल आदि के कांटे भी किनारे से लगाए जाते हैं। बावजूद छुट्टा गोवंश नुकसान कर देते हैं। गांव रफियाबाद के किसान रमनपाल गुर्जर, रामभरोसे, जिलेदार, बीरबल, हेतराम, मलखान, ललतू हेमराज आदि ने बताया कि उनके गांव में डेढ़ सौ से अधिक पालतू गोवंश हैं।
दूध निकालने के बाद पशुपालक रात को सभी पशु खुले छोड़ देते हैं। गांव गोकुलपुर निवासी दिनेश यादव, रामकिशन कश्यप, कुलदीप, लोटन सिंह यादव, रमेश यादव, राजीव यादव, प्रेमपाल सिंह, आदि बताते है कि उनके गांव में कोई ऐसा परिवार नहीं है, जिसमें पशुपालन न होता हो। कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनमें 25 से 50 तक गोवंश होंगे। खजुआई में ऐसे करीब ढाई हजार पशु रातभर इस खेत से उस खेत तक घूमते हैं। फसलों की रखवाली करने वाले किसानों में छुट्टा पशुओं को लेकर विवाद की स्थिति आए दिन पैदा होती है।
विज्ञापन
-- -- -
पशुधन मंत्री से भी कर चुके शिकायत
खजुआई व गोपालपुर आदि गांवों के किसान कहते हैं कि बगल का इलाका आंवला विधानसभा क्षेत्र में आता है, जिसके विधायक प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह हैं। वह मंत्री छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की शिकायत कर चुके हैं। मंत्री ने गोशालाएं खोलने की बात कही थी, पर अधिकारी अमल नहीं करते। एक किसान ने कहा कि जो गोशाला ग्रामीण इलाकों में संचालित हो रही है, उनमें रखे जाने वाले पशुओं के लिए ढंग से चारे तक का प्रबंध नहीं है।
-- --
लापरवाह पशुपालकों पर हो कार्रवाई
खजुआई के किसानों का कहना है कि रामगंगा किनारे घूमने वाले छुट्टा पशुओं से ज्यादा पालतू गोवंश मुसीबत बने हैं, जो पशुपालक यूं ही छोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने ऐसे गोवंश दिखाए जिनके कानों में टैग पड़ा था। कहना था कि प्रशासन इस तरह के गोवंश की शिनाख्त कर उनके पालकों के विरुद्ध कार्रवाई करें। तब लोग उन्हें छुट्टा छोड़ने से बचेंगे और फसल को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
000
घायलों के दर्ज किए बयान, खेतों पर जाने से बच रहे किसान
बिशारतगंज। हत्या के बाद खजुआई व फत्तेहपुर ठाकुरान गांव के किसानों के बीच तनाव व्याप्त है। मामला दो अलग बिरादरी का होने से भी दोबारा बड़े विवाद की आशंका बनी है। घटना के बाद से खजुआई गांव के किसान फसलों की रखवाली के लिए उस इलाके में नहीं जा रहे हैं। हालांकि अब गांव में पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। बिशारतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों मुकेश व सुरजीत के बयान दर्ज किए। घायलों ने बताया कि हमलावर नशे में नहीं थे। उनका इरादा हत्या करना ही था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया खजुआई गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।