{"_id":"6abece5e3738aa9d4400f4b8","slug":"two-accused-in-the-bareilly-violence-case-are-now-on-remand-in-connection-with-another-case-bareilly-news-c-4-bly1015-979448-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली बवाल के दो आरोपी अब दूसरे मामले में रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली बवाल के दो आरोपी अब दूसरे मामले में रिमांड पर
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों एसआईटी ने कोतवाली में दर्ज बरेली बवाल के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में भी वांछित हैं। बारादरी के मुकदमे में अदालत ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
26 सितंबर 2025 को शहर में आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर बवाल हुआ था। इसके बाद कोतवाली, कैंट, प्रेमनगर, बारादरी, किला आदि थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में इज्जतनगर के फरीदापुर निवासी रफीक बेग और मुख्त्यार वांछित थे। एसआईटी प्रभारी संजय धीर ने दोनों को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
रफीक बेग और मुख्त्यार बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में भी वांछित थे। इस मुकदमे की विवेचना संजय धीर कर रहे हैं। न्यायालय ने बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में रफीक और मुख्त्यार को तलब किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसआईटी प्रभारी संजय धीर ने बताया कि जल्द सभी वांछितों पर शिकंजा कसा जाएगा। ब्यूरो