{"_id":"6135189c8ebc3e59cd6ca09c","slug":"tubewell-operator-absent-his-duty-bareilly-news-bly458588394","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखने चला गया आपरेटर, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखने चला गया आपरेटर, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराने शहर में एक पंप आपरेटर पंप बंद करके फि ल्म देखने चला गया। आपरेटर ने फ ोन भी बंद कर लिया। मोहल्ले के लोग पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशान रहे। शाम को लोग जब पंप पर पहुंचे तो उन्हें मामले का पता चला।
मामला शनिवार की देर शाम का है। पुराना शहर के वार्ड 80 रबड़ीटोला में शनिवार की सुबह से रात तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। गुस्साए लोग जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। सूचना ली गई तो पता चला ऑपरेटर मॉल में मूवी देखने गया है। इतना मालूम होते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि इस पंप से रोहलीटोला, काजीटोला, सूफ ीटोला, मालियों की पुलिया आदि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होती है। क्षेत्रीय पार्षद जुबैदा बी ने बताया कि पंप पर ताला होने की सूचना जलकल विभाग के अधिकारियों को फ ोन से दी थी। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हुई। रात भर लोग परेशान रहे। पंप ऑपरेटर ताला लगाकर मॉल मूवी देखने पहुंच गया। जलकल जीएम राजेश यादव ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसी लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी।