{"_id":"60b253dc8ebc3e00d0682c3d","slug":"try-to-put-girl-in-car-at-public-place-people-caught-accused-on-making-noise-handover-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : युवती को सरेआम कार में ले जाने की कोशिश, आरोपियों को पकड़ किया पुलिस के हवाले, छोड़ देने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : युवती को सरेआम कार में ले जाने की कोशिश, आरोपियों को पकड़ किया पुलिस के हवाले, छोड़ देने से लोगों में आक्रोश
Sat, 29 May 2021 08:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 08:16 PM IST
सार
लोगों का कहना है कि उस दौरान इंस्पेक्टर थाने में मौजूद नहीं थे। वहां मिले एक दरोगा ने आरोपियों से पूछताछ की और यह कहकर छोड़ दिया कि वे महिला से पता पूछ रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बरेली में एक बंगले में काम करके लौट रही युवती को कैंट में सरेआम कार में डालकर ले जाने की कोशिश की गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कार सवार आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। इसे लेकर कैंट के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
चनेहटी निवासी 40 वर्षीय युवती कैंट के बंगलों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बंगले में काम करके लौटते वक्त वीरांगना चौक-बीआई बाजार रोड पर कार में सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और कार में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे। युवती दोनों से भिड़
विज्ञापन
गई और शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग जमा हो गए।
उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया और कैंट थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि उस दौरान इंस्पेक्टर थाने में मौजूद नहीं थे। वहां मिले एक दरोगा ने आरोपियों से पूछताछ की और यह कहकर छोड़ दिया कि वे महिला से पता पूछ रहे थे।
विज्ञापन
इस तरह की किसी घटना की मुझे जानकारी नहीं है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ और पीड़ित युवती का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव सिंह, इंस्पेक्टर कैंट