फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck loaded with CNG cylinders overturns near petrol pump in Bareilly

Bareilly News: पेट्रोल पंप के समीप सीएनजी सिलिंडरों से लदा ट्रक पलटा, गैस रिसाव होने से फैली दहशत

Mon, 20 Jul 2026 10:31 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 10:31 AM IST
सार

बरेली में संजय नगर चौराहे के पास सोमवार सुबह तब दहशत फैल गई, जब सीएनजी सिलिंडर लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क हादसे का कारण बनी।

विज्ञापन
Truck loaded with CNG cylinders overturns near petrol pump in Bareilly
सड़क पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार सुबह 60 से अधिक सीएनजी सिलिंडर लदा ट्रक संजय नगर चौराहे के पास पलट गया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। यह हादसा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस रिसाव बंद कर स्थिति पर काबू पाया। सूचना के बाद भी गैस कंपनी की टीम मौके पर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


ट्रक पलटते ही तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गैस रिसाव के कारण पूरे इलाके की बिजली तुरंत काट दी गई। घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप होने से खतरा और बढ़ गया था। ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: एलएलबी छात्रा की हत्या में इस्तेमाल कार बरामद, वकील ने गला घोंटकर रामगंगा में फेंका था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात रोका गया 
दो दमकल गाड़ियां भी तैनात की गईं। ट्रक पलटने से गैस वाल्व दब गए थे, जिससे रिसाव को रोकना मुश्किल हो रहा था। गैस रिसाव रोकने के लिए घंटों तक बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी रहा। संजय नगर चौराहे के आसपास का पूरा यातायात रोक दिया गया। लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।

बचाव अभियान 
अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार की निगरानी में गैस रिसाव रोकने का अभियान चला। क्रेन बुलाकर ट्रक को सीधा कराया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। इससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसे की वजह 
यह हादसा बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क की वजह से हुआ। ट्रक हल्द्वानी से खाली सिलिंडर लेकर लौट रहा था। हालांकि, सिलिंडर खाली होने के बावजूद उनमें दबाव के कारण गैस का रिसाव हो रहा था। पेट्रोल पंप से चंद दूरी पर हुए इस हादसे ने बड़े गैस विस्फोट का खतरा पैदा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed