फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused Lawyer car used in LLB student murder recovered in Bareilly

Bareilly News: एलएलबी छात्रा की हत्या में इस्तेमाल कार बरामद, वकील ने गला घोंटकर रामगंगा में फेंका था शव

Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
सार

बरेली में एलएलबी छात्रा की हत्या में इस्तेमाल वकील की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात के बाद यह कार बेच दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा पहले ही कर चुकी है। आरोपी वकील जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Accused Lawyer car used in LLB student murder recovered in Bareilly
आरोपी की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त 2023 में बरेली कचहरी से लापता शाहजहांपुर निवासी विधि छात्रा की हत्या का खुलासा हो चुका है। जिस कार में वकील व उसके साथी ने छात्रा की हत्या कर शव रामगंगा में फेंका था, रविवार को उसे बरामद कर लिया गया। विवेचक इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने कार को खरीदार के घर से बरामद कर कोतवाली में दाखिल किया है। आरोपी वकील को पहले जेल भेजा जा चुका है। हत्या में सहयोगी वकील ने कोर्ट में समर्पण की अर्जी डाली है।

विज्ञापन


चूंकि आरोपी पक्ष वकील और प्रभावशाली परिवार से जुड़े थे तो छह विवेचक बदलने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। फिर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने 15 मई 2026 को वकील गौरव सिंह को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि वकील को दहेज में मिली कार से छात्रा को अगवा करके गला दबाकर हत्या की गई थी। फिर शव रामगंगा में फेंका गया था।
विज्ञापन


आरोपी वकील गौरव सिंह की पत्नी ने पति की करतूत पता लगने पर उससे किनारा कर लिया था और दहेज में दी गई ये कार अपने कब्जे में ले ली थी। उन्होंने ये कार हार्टमन कॉलेज के पास रहने वाले ऋषभ को बेच दी। विवेचक पता लगाते हुए ऋषभ के घर पहुंचे और कार को बरामद कर लिया। चूंकि मुकदमा कोतवाली में दर्ज था तो कार भी कोतवाली में दाखिल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को जज बनाने का झांसा देकर बनाए थे संबंध
विवेचना में पता लगा था कि शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी छात्रा 2017 में बरेली के नवादा शेखान में अपने मौसेरे भाई के घर आई थी। उसके परिवार का कोई जमीन से संबंधित केस बरेली में चल रहा था। मौसेरे भाई ने उसकी मुलाकात पंचशील कॉलोनी निवासी वकील गौरव सिंह से कराई थी। गौरव ने मुकदमे में मदद कर छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और वकालत के साथ जज बनाने का झांसा दिया। 

उसने छात्रा को एक जगह कंप्यूटर सिखवाया। फिर एलएलबी में प्रवेश दिलाया और अपने साथ घर व कोर्ट पर जूनियर बताकर ले जाने लगा। छात्रा से गौरव के प्रेम संबंध हो गए और उसे पास में ही कमरा दिलाकर वह पत्नी की तरह रखने लगा। कुछ साल बाद छात्रा से उसका मन भर गया। चूंकि गौरव के पिता व भाई पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और परिवार प्रभावशाली रहा है तो इन्होंने गौरव की शादी इज्जतनगर निवासी युवती से करवा दी।

छात्रा की शिकायत को सीओ ने दबाया
गौरव के गुपचुप शादी करने की जानकारी जब छात्रा को मिली तो वह भड़क गई। गौरव ने फिर उसे कुछ दिन बहकाया। आखिरकार छात्रा ने आईजीआरएस पर गौरव की शिकायत कर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। तत्कालीन सीओ तृतीय ने इसकी जांच की और गौरव पर कार्रवाई करने के बजाय मामला खुर्दबुर्द कर दिया। इसी का नतीजा छात्रा की हत्या के रूप में सामने आया। 

छात्रा की मां ने सात अगस्त 2023 को गौरव और उसके सहयोगी वकील यश साहू के खिलाफ बेटी को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी पर गौरव ने बताया कि उसने छात्रा को रुपये देने के बहाने कचहरी बुलाया था। फिर यश के साथ कार में बैठाकर रामगंगा ले गया और हत्या कर दी। छह विवेचकों ने गौरव व यश को बचाए रखा। सांतवे विवेचक ने चार्जशीट लगा दी।

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष प्रथम ने बताया कि शाहजहांपुर निवासी छात्रा की हत्या का खुलासा हो चुका है। अब विवेचक ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed