{"_id":"6827ab6fe8a15177fc0bbde1","slug":"tried-to-drag-woman-into-car-opened-fire-bareilly-news-c-4-lko1064-641972-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला को कार में खींचने की कोशिश, की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला को कार में खींचने की कोशिश, की फायरिंग
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र में महिला को जबरन कार में खींचने की कोशिश की गई। जब पति ने विरोध जताया तो उस पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि कि नंदू नाम का व्यक्ति उस पर गलत नजर रखता है। एक बार वह छेड़खानी कर चुका है। पुलिस से शिकायत करने पर वह रंजिश मानता है।
12 मई को वह बेटे के साथ बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी तभी नंदू ने पास में कार रोक ली। वह उसे कार में खींचने लगा। विरोध करने पर नंदू ने उतरकर उसे कार में डाल लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह फटे कपड़ों में घर पहुंचीं। पति को आपबीती बताई। पति ने नंदू से घटना के बारे में पूछा तो वह दो महिलाओं समेत तीन लोगों के साथ उनके घर में घुस आया और उनकी पिटाई करने लगा। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। फायर मिस होने से उनके पति की जान बची।
आरोपी ने बंदूक की बट से हमला कर दिया। महिला ने संबंधित वीडियो साक्ष्य के तौर पर एसएसपी को दिखाया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो