फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tridha won in the divisional level competition

Bareilly News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में त्रिधा ने मारी बाजी

Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tridha won in the divisional level competition
बरेली। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज में हुए मुकाबले में मंडल के चारों जिलों से बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें बीबीएल स्कूल की छात्रा त्रिधा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ मॉडलों के साथ बाल वैज्ञानिकों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन के बाद पीलीभीत रोड स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल की छात्रा त्रिधा दत्ता को पहला स्थान प्रदान किया। त्रिधा ने शिक्षक नागेश भारद्वाज के निर्देशन में बायो-इनोकुलेंट्स टॉपिक पर मॉडल तैयार किया था। जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राहुल कश्यप ने दूसरा व सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ध्रुव गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुदामा प्रसाद विद्यास्थली शाहजहांपुर के छात्र शेखर सिंह और बेनहर गुरुकुल पीलीभीत की छात्रा हंसिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को क्रमश: 10,000, 7,000 और 5,000 रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2,000 रुपये प्रदान किए गए। सभी को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। मंडल से चयनित पांचों विद्यार्थी राज्य स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे। मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन


ये रहे निर्णायक
निर्णायक समिति में फ्यूचर इंस्टीट्यूट से निदेशक डॉ. अमित कुमार गुप्ता, आरबीएमआई के निदेशक डॉ. हिमांशु अग्रवाल, रुविवि से डॉ. आशुतोष शंखधार व डॉ. प्रभात कुमार पाल शामिल रहे। इस दौरान कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा मिश्रा, संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे, उप मंडलीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) तृतीय मंडल गजेंद्र सिंह, डीआईओएस देवकी सिंह, प्रबंधक सरदार आनंद मोहन सिंह, प्रधानाचार्य रचना अरोड़ा, जिला विज्ञान समन्वयक देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed