फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tricolor in hands, zeal for freedom in heart

Bareilly News: हाथो में तिरंगा, दिल में आजादी की उमंग

Thu, 17 Aug 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Aug 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Tricolor in hands, zeal for freedom in heart
आंवला। कस्बे के साथ आसपास के गांव में हाथों में तिरंगा और दिल में आजादी की उमंग लेकर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम गोविंद मौर्य, नगर पालिका परिसर में चेयरमैन सैयद आबिद अली, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य सुमन निगम, श्रीसुभाष इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य प्रेमपाल ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भरतजी सरस्वती विद्या मंदिर में गौरवित खंडेलवाल, सरस्वती विद्या मंदिर में डाॅ. पुरूषोत्तम शरण, बाल विद्या पीठ इंटर काॅलेज में डाॅ. आरसी गुप्ता, ज्ञानदीप इंटर काॅलेज में अध्यक्ष पं. शंकरलाल शर्मा ने झंडा फहराया। पॉलपोथन नगर इफको टाउनशिप में मुख्य अतिथि इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राकेश पुरी ने परेड का निरीक्षण किया। झंडा फहराने के साथ उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होनें किसानों की बुनियादी जरुरतों पर जोर देते हुए कहा कि इफको परिवार हमेशा से किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



सिरौली नगर पंचायत के कार्यालय में चेयरपर्सन चमन सकलैनी, राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य सर्वेश पांडे, प्यास साधन सहकारी समिति पर सभापति पुनीत गुप्ता, थाना परिसर में कोतवाल राजेश कुमार ने, युवजन सोशल सोसायटी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष आलम खान ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी और समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
तहसील कार्यालय में एसडीएम राजेश चंद्रा, कोतवाली मे चमन सिंह चावड़ा, नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, विधायक डॉ. एम पी आर्य, ब्लाॅक कार्यालय में ब्लाॅक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार और डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल ने झंडा फहराया। कस्बे के एसएसटी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ समाजसेवियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। संवाद
---
फरीदपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
फरीदपुर। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रबंधक अनूप कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य दीपा काला ने झंडा फहराया।

मानस स्थली आवासीय विद्यालय में विद्यालय के सचिव एवं मुख्य अतिथि प्रेम शंकर अग्रवाल, सदस्य हरिशंकर अग्रवाल, शाश्वत अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने परेड की सलामी ली। मनोरंजन और खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सीएएस इंटर कॉलेज, म्यूज इंटर कॉलेज, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी कुंवर महाराज, एसडीएम फरीदपुर निधि डोंडवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed