फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tree fell during rain, wall damaged

Bareilly News: बारिश के दौरान गिरा पेड़, दीवार क्षतिग्रस्त

Thu, 13 Jul 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 13 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tree fell during rain, wall damaged
वला। बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान मोहल्ला सिद्धार्थपुरम विलायतगंज में पाकड़ का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से अतराज सिंह के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से बिजली का पोल भी टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब घंटे भर तक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। अतराज सिंह ने बताया कि पेड़ की जड़ें जर्जर हो गईं थीं। पेड़ गिरने की आशंका को लेकर कई बार शिकायत की गई मगर जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने के समय आसपास लोग मौजूद नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से रास्ता भी बाधित हो गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश से कस्बे में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बुधवार को बारिश के बाद भूमि विकास बैंक से लेकर रामलीला गेट तक और स्टेट बैंक चौराहे से खेड़ा मोहल्ला तक जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed