फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trashia stone case in court -the Jilani

तराशिए पत्थर पर मामला कोर्ट में है- जिलानी

Sun, 27 Dec 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 27 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज में मुस्लिम मूवमेंट की ओर से आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने आए राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 25 साल से पत्थर तराशे जा रहे हैं। मुसलमानों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मगर, जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है तो मंदिर या मस्जिद निर्माण की बात करना गलत है। बाबरी ध्वंस के मुद्दे पर नगर विकास मंत्री आजम खां के सुर से सुर मिलाते हुए बोले  मस्जिद तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की शह पर गिरी थी। अगर वह छह दिसंबर से पहले तत्कालीन कल्याण सरकार बर्खास्त कर देते तो बाबरी मस्जिद शहीद नहीं होती।
विज्ञापन

सैलानी स्थित निजी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगर अयोध्या में राम मंदिर बनवाना चाहती है तो इस केस की सुप्रीम कोर्ट में डे टू डे सुनवाई कराकर जल्दी फैसला करा सकती है, मगर भाजपा सरकार ऐसा करने के बजाय राम मंदिर मसले का सियासी फायदा उठाने में जुटी है। मुसलमानों को 18 फीसदी आरक्षण देने के सपा सरकार के वादे पर कहा कि राज्य सरकार संविधान के तहत ऐसा नहीं कर सकती। सच्चर और रंगनाथ मिश्रा कमेटी ने मुसलमानों की आर्थिक हालत दलितों से भी बदतर होने की रिपोर्ट दी थी। कांग्रेस सरकार ने इसे कूड़ेदान में डाल दिया। वार्ता में दर्जा राज्य मंत्री कमर आलम और सिद्धार्थ सिंह के अलावा वसी अहमद, शमीम खां सुल्तानी और महताब अहमद आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed