फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transactions worth lakhs of rupees were made by opening a bank account in the name of a job in the Municipal Corporation.

Bareilly News: नगर निगम में नौकरी के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर लाखों रुपये का लेन-देन

Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth lakhs of rupees were made by opening a bank account in the name of a job in the Municipal Corporation.
बरेली। नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति का बैंक खाता खुलवाकर उससे लाखों रुपये का अवैध लेन-देन किया गया। एक मामले की जांच के दौरान लखनऊ क्राइम ब्रांच ने इस बैंक खाते को पकड़ा तो खाताधारक को इसका पता चला। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला उदयपुर खास निवासी उदय सागर ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति का अनपढ़ और बेरोजगार युवक है। कुछ महीने पहले उसकी जान-पहचान भोजीपुरा थाना क्षेत्र के माॅर्डन विलेज घंघोरा पिपरिया निवासी मोनू कश्यप से शील चौराहा स्थित एक चाय की दुकान पर हुई थी। मोनू ने उसको भरोसा दिया कि उसकी नगर निगम के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह नगर निगम में उसकी नौकरी लगवा सकता है। नौकरी के आवेदन के लिए उसने बैंक खाते की जरूरत बताई। इसके लिए उसके आधार, पैन कार्ड की कॉपी ले ली और अंगूठा भी लगवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मोनू कश्यप ने उससे मिलना बंद कर दिया। चाय की दुकान पर आना भी बंद कर दिया। दिसंबर 2025 में लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर आई और खाते से लेन-देन के संबंध में पूछताछ की। तब उसे इस बारे में मालूम हुआ। उदय सागर का आरोप है कि मोनू कश्यप ने धोखाधड़ी कर उसके नाम से खाता खुलवाकर अवैध लेन-देन किया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed