{"_id":"5f5be1dd8ebc3e439e54eaee","slug":"trains-will-run-from-today-only-lucknow-mail-will-come-at-the-junction-bareilly-news-bly4194145178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी ट्रेनें.. जंक्शन पर सिर्फ लखनऊ मेल ही आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी ट्रेनें.. जंक्शन पर सिर्फ लखनऊ मेल ही आएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शनिवार से रेलवे 80 ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा, लेकिन यहां जंक्शन पर केवल एक ही ट्रेन लखनऊ मेल आएगी। जंक्शन से होकर जाने वाली बाकी छह ट्रेनें दो दिनों में गुजरने लगेंगी। यात्रियों को आधा घंटा पहले जंक्शन पहुंचना होगा।
रेलवे शनिवार से 80 और ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें 14 या 15 सितंबर को जंक्शन पहुंचेंगी। इनमें से केवल एक ट्रेन लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस (02429 अप) लखनऊ से 11:30 बजे चलकर रात 2:58 बजे जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 13 सितंबर को नई दिल्ली से रात 11.25 बजे चलकर 14 सितंबर सुबह साढ़े तीन बजे जंक्शन पहुंचेगी। इन ट्रेनों में आरक्षण 10 सितंबर से शुरू हो गए हैं। हर यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही ट्रेन में बैठने दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जंक्शन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बिना रिजर्व टिकट के किसी भी यात्री को प्लेटफार्म परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा।
03308 फिरोजपुर 14 सितंबर 15 सितंबर को सुबह 5:34 बजे।
05909 डिब्रूगढ़ 12 सितंबर 14 सितंबर को सुबह 10:32 बजे।
05910 लालगढ़ 15 सितंबर 16 सितंबर को दोपहर एक बजे।
02429 लखनऊ 12 सितंबर 12 सितंबर रात 2:58 बजे।
02430 दिल्ली 13 सितंबर 14 सितंबर को सुबह 3:35 बजे।
05933 डिब्रूगढ़ 15 सितंबर 17 सितंबर को सुबह 9:32 बजे।
05934 अमूतसर 18 सितंबर 19 सितंबर को रात 2:22 बजे।

ट्रेन नंबर जेसीओ चलने तिथि जंक्शन पहुंचेगी
03307 धनबाद 12 सितंबर 14 सितंबर को रात 07:50 बजे।03308 फिरोजपुर 14 सितंबर 15 सितंबर को सुबह 5:34 बजे।
05909 डिब्रूगढ़ 12 सितंबर 14 सितंबर को सुबह 10:32 बजे।
05910 लालगढ़ 15 सितंबर 16 सितंबर को दोपहर एक बजे।
02429 लखनऊ 12 सितंबर 12 सितंबर रात 2:58 बजे।
02430 दिल्ली 13 सितंबर 14 सितंबर को सुबह 3:35 बजे।
05933 डिब्रूगढ़ 15 सितंबर 17 सितंबर को सुबह 9:32 बजे।
05934 अमूतसर 18 सितंबर 19 सितंबर को रात 2:22 बजे।
12 सिंतबर से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू
बरेली। 12 सितंबर से चलने वाली आठ ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन 20 सितंबर तक के लिए ट्रेनों में वेटिंग हो गई। हालांकि अभी दिवाली और छठ पूजा के लिए आने-जाने को रिजर्वेशन शुरू नहीं हुए हैं। रेलवे ने दो महीने से पहले रिजर्वेशन कराने पर प्रतिबंध दिया है। जंक्शन से धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें दो ट्रेनें पंजाब और दो ट्रेनें दिल्ली दिशा की है। गुरुवार से पांचों ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए लाइन लग गई। दोपहर तक गुवाहाटी और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 15 सितंबर तक हो गई। दूसरी ओर लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस में अभी वेटिंग शुरू नहीं हुई है। दोनों ट्रेनों में आराम से रिजर्वेशन मिल रहा है। दरअसल, जंक्शन से एक जून से श्रमजीवी, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सुहेलदेव, महामना, लखनऊ मेल, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस चलाई जा रही है, लेकिन यह सब छोटी दूरी की ट्रेनें हैं। अब पंजाब मेल और गुवाहाटी एक्सप्रेस के संचालन से जंक्शन को राजस्व मिलेगा। जंक्शन का रिजर्वेशन ऑफिस अब सामान्य दिनों की तरह रात आठ बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन