Railway News: बरेली से गुजरने वाली ट्रेनें फुल, कई गाड़ियों में नो रूम की स्थिति
दिवाली मनाकर लौटने वालों और छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ी है, जिससे कई ट्रेनों में फिर नो रूम की स्थिति हो गई है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में भारी भीड़ दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के अगले दिन मंगलवार को ट्रेनों में भीड़ कम रही। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में मारामारी की स्थिति नजर नहीं आई। बुधवार से ट्रेनों में फिर से भीड़ बढ़ेगी। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। रविवार तक यही हाल रहेगा। ऐसे में दिवाली मनाकर लौटने वालों व छठ पूजा के लिए घर जाने वालों को परेशान होना होगा।
बरेली से होकर मुंबई के लिए रविवार तक तीन ट्रेनें जाएंगी। तीनों में ही लंबी वेटिंग है। 15120 (देहरादून-वाराणसी) बीएसबी एक्सप्रेस के स्लीपर में रविवार तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह एसी तृतीय इकोनॉमी, एसी तृतीय, एसी द्वितीय व प्रथम एसी में शुक्रवार तक नो रूम है। शनिवार व रविवार को 50 से ऊपर की वेटिंग चल रही है।
13010 दून एक्सप्रेस में बुधवार से रविवार तक 150 से ऊपर वेटिंग चल रही है। 12328 उपासना एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलती है। इस ट्रेन में बृहस्पतिवार और रविवार को दोनों दिन ही ट्रेन में सीटों की उपलब्धता नहीं है।
12370 कुंभ एक्सप्रेस, 04456 धनबाद स्पेशल, 14524 हरिहर एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी, 15128 काशी विश्वनाथ, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22318 हमसफर एक्सप्रेस, 18104 टाटानगर व 22418 महामना एक्सप्रेस में भी यही हाल है।
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का हाल
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 04455 धनबाद-दिल्ली स्पेशल, 14207 पदमावत एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ मेल, 15273 सत्याग्रह एक्स्प्रेस, 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, 22417 महामना एक्सप्रेस, 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। 14321 बरेली भुज, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22419 सुहेलदेव सुपरफास्ट में रविवार तक 150 से अधिक वेटिंग व कई श्रेणियों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है।