फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Train timetable will change from July 1st

Bareilly News: एक जुलाई से बदल जाएगी ट्रेनों की समय सारणी

Mon, 10 Jun 2024 04:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Train timetable will change from July 1st
बरेली। एक जुलाई से ट्रेनों की समय सारणी बदल जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान जिन पैसेंजर ट्रेनों को विशेष दर्जा दिया गया था, वह भी खत्म हो जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पुराने नंबरों से किया जाएगा। मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल मुख्यालय पर इसके लिए बैठकों का दौर और नई समय सारणी को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कुछ ट्रेनों का छोटे स्टेशनों पर ठहराव खत्म होगा तो कुछ ट्रेनों का ठहराव बढ़ाए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

रेलवे साल में दो बार ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव करता है। इस बार जुलाई में बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 152 ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया जाना है। कुछ ट्रेनों की गति भी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। जून के अंत तक नई समय सारणी तैयार करके एक जुलाई से इसे लागू किया जाना है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम आरके सिंह ने बताया कि नई समय सारणी को लेकर कमेटी काम कर रही है। ज्यादातर ट्रेनों के समय में दाे से 15 मिनट तक का बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

इधर, एक जुलाई से पैसेंजर ट्रेनों का विशेष दर्जा खत्म करते हुए इनका संचालन पुराने नंबर से किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे की अधिसूचना भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। इससे किराया भी घटेगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन नए नंबर 04303/04304 से शुरू किया गया था। इस ट्रेन का संचालन अब 54075/54076 नंबर से किया जाएगा। 04377/04378 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर 54353/54354 नंबर से संचालित की जाएगी। 04375/04376 अलीगढ़-बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को पुराने नंबर 54351/54352 नंबर से चलाया जाएगा। बरेली सिटी-पीलीभीत, बरेली-टनकपुर, बरेली-काशीपुर, बरेली-लालकुआं, विशेष ट्रेनाें को पुराने नंबरों से संचालित किया जाएगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अभी नोटिफिकेशन जारी होना है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed