{"_id":"5d2b8b388ebc3e6cb8324738","slug":"train-news-bareilly-news-bly368593991","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली सिटी स्टेशन के पास रेलवे पुलिया पर एक बुजुर्ग की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जेब से मिले आई कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उत्तराखंड में जिला अलमोड़ा के थाना धनाड़ गांव बसरखेत निवासी 50 वर्षीय नरसिंह शनिवार रात ट्रेन से लखनऊ की तरफ सफर कर रहे थे। इसी बीच सिटी रेलवे स्टेशन के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर पड़े। सूचना पर पहुंची जीआरपी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची तो यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेब से निकले उनके आधार कार्ड और अन्य चीजों की मदद से उनके परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह उनके भतीजे गणेश सिंह और अन्य ने यहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। गणेश सिंह ने बताया कि दो महीने पहले नरसिंह के 24 वर्षीय बेटे की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थे। अकसर बिना बताए घर से निकल जाते थे। बीते शुक्रवार को भी वह घर से बिना बताए निकल गए थे।