{"_id":"5e0e462a8ebc3e88053796d5","slug":"train-bareilly-news-bly3903768178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वेंडर के नाम पर पांच-पांच कर रहे काम, आरपीएफ कसेगी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वेंडर के नाम पर पांच-पांच कर रहे काम, आरपीएफ कसेगी शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडरों की सूची तैयार करने की आरपीएफ ने शुरू की कवायद
बरेली। जंक्शन पर अवैध वेंडरों की भरमार है। एक वेंडर के नाम पर पांच-पांच वेंडर काम कर रहे हैं। आरपीएफ ने इन पर शिकंजा कसने के लिए सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। एक वेंडर सोसायटी पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
बरेली जंक्शन पर करीब साढ़े चार सौ वेंडर ट्रेन और प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। मगर रेलवे के रिकार्ड में इनकी संख्या केवल 145 है। आरपीएफ ने वेंडर सोसायटी समेत तीन ठेकेदारों के इन 145 वेंडरों का रिकार्ड कब्जे में लिया है। इन सभी के रिकार्ड अब आरपीएफ के पास रहेंगे। इनके अलावा कोई भी अवैध वेंडर जंक्शन पर मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। आरपीएफ का कहना है कि एक वेंडर के नाम पर पांच-पांच वेंडर काम कर रहे हैं। अब आरपीएफ और जीआरपी ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग रोकेगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि जंक्शन पर 145 वेंडर रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 45 का करार खत्म हो गया है। नया परमिट बनाने को आरपीएफ की अनुमति ली जाएगी। सभी वेंडरों का खाका तैयार किया जा रहा है।