{"_id":"5d9506bc8ebc3e01767f56bd","slug":"train-bareilly-news-bly378615712","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार सफाई और निरीक्षण से सुधरी जंक्शन की रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार सफाई और निरीक्षण से सुधरी जंक्शन की रैकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडलीय अधिकारियों के लगातार निरीक्षण से जंक्शन के स्वच्छता सर्वे की रैंकिंग में काफी सुधार आया है। यह पिछले साल की अपेक्षा 47 अंक पीछे आ गई है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में बरेली जंक्शन नंबर एक पर होगा।
यात्रियों को गंदगी न फैलाने के लिए बार-बार चेतावनी, प्लेटफार्म पर कूड़ा फैलाने पर जुर्माना आदि से जंक्शन पर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के निरीक्षण में सुधार आया है। हर समय प्लेटफार्म एक का चमकना, सरकुलेटिंग एरिया में सफाई, जगह-जगह रखे डस्टबिन ने जंक्शन की सफाई रैंकिंग को सुधार दिया। पिछले साल बरेली जंक्शन शाहजहांपुर स्टेशन से पिछड़ गया था। शाहजहांपुर की 157 और जंक्शन की रैकिंग 224 थी। इसके बाद लगातार सुधार होता गया, जिसके परिणाम स्वरूप रैंकिंग कम हुई है। हालांकि शाहजहांपुर 21वीं रैंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है।
अधिकारियों का हौसला आफजाई भी रहा अहम
सीएचआई राजीव श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों से गुणवत्तापूर्ण काम कराया। मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने भी निरीक्षण करके टीम का हौसला बढ़ा था। हालांकि स्वच्छता टीम विवादों से भी घिरी रही। मुरादाबाद में टीम के सदस्यों पर रुपये मांगने का आरोप लगा। जिस पर सीएमआई ने दोनों सदस्यों में रिपोर्ट दर्ज करा दी जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जंक्शन पर दूसरी टीम ने भी सर्वे किया था।