फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic stopped on Assam highway for hours, former minister also stopped

असम हाईवे पर घंटों यातायात रहा ठप, पूर्व मंत्री भी रोके गए

Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on Assam highway for hours, former minister also stopped
पीलीभीत। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने और पहले से वहां मौजूद किसानों को राशन पहुंचाने के लिए निकले किसानों को रोकने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई थानों के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ बुलाए गए। प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे। किसान जब जयकारा लगाकर आगे बढे़ तो पुलिस खुद व खुद छंट गई। फिर किसानों को अलग-अलग टुकड़ियों में रोका गया। वहीं फोर्स बढ़ती चली गई। बाद में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा गाड़ी में सवार होकर आगे बढे़ ही थे कि उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया और वहां से आगे बढ़ने नहीं दिया। उनके आगे पुलिस घेरा बनाकर लग गई। कुछ किसान भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

उधर, हाईवे का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गईं। कुछ शादी के वाहन और एंबुलेंस को ही निकलने की जगह मिल सकी। बाद में हंगामे को देखते हुए अफसरों ने दूसरे रास्तों से ट्रैफिक निकलवाया। वहीं पीछे ही वाहन रोक दिए गए। अफसर भीड़ के आगे बेबस से दिखे।
विज्ञापन

जब भीड़ बड़ी तो आगे-पीछे हट गए पुलिस के कदम
जरा पुलिस चौकी पर किसानों ने जाम लगाने का प्रयास किया था तो गजरौला पुलिस ने आगे बढ़ा दिया था। फिर पूरनपुर गेट चौकी पर रोक लिया गया। पूर्व मंत्री के पहुंचने के बाद अचानक भीड़ ने रोके गए वाहन स्टार्ट किए और आगे बढ़ गए। फिर तो पुलिस कर्मियों के कदम खुद ही पीछे हट गए। अफसर यह तक कहते रहे कि रोको पीछे मत हटो। अगर सिपाही मुड़कर नही देख रहे थे। बैरियर लगवाने के बाद भी ऐसा ही दिखा। अंत में भी पुलिस पूर्व मंत्री को तो रोके रही, अगर किसान पैदल ही एक एक कार आगे निकलते गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed