फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic on the bridge resumes 24 hours after temporary repairs.

Bareilly News: अस्थायी मरम्मत के 24 घंटे बाद पुल से आवागमन शुरू

Fri, 02 Oct 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the bridge resumes 24 hours after temporary repairs.
मीरगंज। 24 घंटे बाद अस्थायी मरम्मत कराकर गोरा लोकनाथपुर पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। कई कस्बों और गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग के चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गोरा लोकनाथपुर गांव में पुल की रोड धंस गई थी। इससे पुल पर आवागमन प्रभावित हो गया था। सूचना पर एडीएम, वित्त संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम निधि शुक्ला और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। करीब 24 घंटे बाद प्रशासन ने मिट्टी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

पीचिंग न होने से मंडरा रहा खतरा

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि रामगंगा के लगातार कटान से क्षेत्र में हर साल सड़क और कृषि भूमि को नुकसान होता है। पूर्व फौजी भानु प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रशासक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा के कटान में किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। धान, गन्ना और सब्जी समेत कई फसलें भी बर्बाद हुई हैं। उन्होंने पुल के दोनों तरफ पिचिंग का स्थायी कार्य कराने की मांग की, ताकि रामगंगा के कटान से सड़क और किसानों की जमीन को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed