रविवार का लॉकडाउन खत्म होने से व्यापारी खुश, कहा- धन्यवाद सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के मद्देनजर लॉकडाउन समाप्त करने की मांग कर रहे थे व्यापारी
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारियों ने हाल ही में रविवार का लॉकडाउन खत्म करने के लिए डीएम को ज्ञापन दिया था। हम लोग रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर लॉकडाउन समाप्त करने की मांग कर रहे थे। सरकार के रविवार का लॉकडाउन समाप्त कर देने का व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
व्यापारियों की बात
साप्ताहिक लॉक डाउन समाप्त होने का व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। हम लोग सरकार से इसकी बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। - संजय आनंद, मेवा व्यापारी
सरकार ने व्यापारियों के हित में फैसला लिया है। रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है। बाजार खुलने का व्यापारियों का फायदा होगा। - दर्शन लाल भाटिया, कपड़ा व्यापारीविज्ञापन विज्ञापन
सरकार ने बहुत सही समय पर साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म करने का फैसला किया है। चूंकि रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए व्यापारियों को खासा लाभ मिलेगा। - राहुल खंडेलवाल, मिठाई कारोबारी
यह व्यापारियों के लिए बहुत अच्छी बात है। अब सर्विस क्लास भी बाजार तक पहुंच सकेगा। अभी तक नौकरीपेशा लोग बाजार में खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। - जितेश गुप्ता, साड़ी व्यापारी