{"_id":"674016e2a7acbe4d910c941c","slug":"tractor-trolley-hits-the-school-van-on-the-highway-in-shahjahanpur-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वाहन में फंसा छात्र, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वाहन में फंसा छात्र, मची चीख-पुकार
Fri, 22 Nov 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:04 AM IST
सार
Road Accident in Shahjahanpur: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर स्कूल वैन को ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लग गई। हादसे में एक छात्र गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
स्कूल वैन में फंसा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन को धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। एक बच्चा वैन में फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। वैन में 12 से अधिक बच्चे सवार थे। रास्ते में बिहारीपुर भनपुरा के पास पेट्रोल पंप से डीजल भराकर जा रहे धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से वैन को टक्कर लग गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। छात्र अंश प्रताप सिंह वैन में फंस गया।
ये भी पढ़ें- पति ने किया ये कौन-सा सौदा: पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म, 'घरवाले' को थी एक गलत लत

छात्र के चेहरे से खून बह रहा था। आसपास के लोगों ने बचाव का कार्य शुरू किया। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। छात्र को चोट आने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाकी छात्रों को मामूली चोटें आने के चलते परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। हादसे के बाद बच्चे काफी सहमे हुए हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया है।