फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Torn poster, increased controversy.

Bareilly News: फटा पोस्टर, बढ़ा विवाद

Tue, 03 Feb 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Torn poster, increased controversy.
बरेली। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद अंतर्कलह थम नहीं रही है। सोमवार को पटेल चौक के पास डिवाइडर पर लगा सपा कार्यालय का बोर्ड किसी ने फाड़ दिया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का फोटो लगा था। उसकी जगह अब दूसरा फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया है। फटे बोर्ड का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी पदाधिकारियों के बीच अंदरूनी खींचतान फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

19 जनवरी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से ही कार्यालय पर महानगर संगठन के नेतृत्व में क्रमवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन वहां लगा बोर्ड नहीं हटा। उस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का फोटो, पद समेत नाम लिखा था। सोमवार को फटे बोर्ड का फोटो वायरल हुआ तो महानगर कार्यकारिणी पर अंगुलियां उठने लगीं। आनन-फानन में वहां नया बोर्ड भी लगा दिया गया। नए बोर्ड पर किसी का नाम और फोटो नहीं है। उस पर कार्यालय का पता मिशन कंपाउंड लोहिया भवन और पार्टी का प्रतीक साइकिल दर्ज है। चर्चा है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष का फोटो और नाम हटाने के लिए महानगर कार्यकारिणी ने ही बोर्ड को फड़वाया और फिर मनमुताबिक नया बोर्ड लगवा दिया।
विज्ञापन


लखनऊ तक दौड़ लगा रहे दावेदार
जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद संगठन के कई नेता खुद को स्वघोषित जिलाध्यक्ष की तरह पेश कर रहे हैं। कई पदाधिकारी और सदस्य लखनऊ तक पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कार्यालयों में अर्जी भी लगा चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का क्रम बढ़ गया है। वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर होगा। किसे कमान मिलेगी? यह वही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
उत्तराखंड स्थित धर्मस्थल पर दर्शन के लिए आया हूं। साइन बोर्ड फटने या फाड़े जाने की जानकारी नहीं है। इसलिए टिप्पणी नहीं कर सकता। - शिवचरन कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष

पार्टी कार्यालय का साइन बोर्ड किसी खुराफाती ने फाड़ दिया होगा। जानकारी मिलते ही शाम तक नया बोर्ड बनवाकर लगवा दिया है। - शमीम खां सुल्तानी, महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed