{"_id":"64cdfa8c96cf96a4ed01f305","slug":"tomato-price-crosses-rs-250-per-kg-in-bareilly-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price : बरेली में टमाटर की कीमत 250 रुपये के पार, दाम में गिरावट की उम्मीद फिलहाल कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price : बरेली में टमाटर की कीमत 250 रुपये के पार, दाम में गिरावट की उम्मीद फिलहाल कम
Sat, 05 Aug 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:01 PM IST
सार
जिले में टमाटर की फुटकर कीमतें 240-260 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं। ऐसे में टमाटर की खरीदारी ज्यादातर घरों में बंद हो गई है। इससे टमाटर प्यूरी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में टमाटर की बढ़ती कीमत से टमाटर प्यूरी (पेस्ट) का कारोबार प्रभावित होने लगा है। सप्ताहभर से शहर के शॉपिंग मॉल, स्टोर और दुकानों में आपूर्ति नहीं हुई है। लिहाजा सीधे टमाटर के बजाय पेस्ट से स्वाद की उम्मीद लगाए लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में टमाटर की फुटकर कीमतें 240-260 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं। ऐसे में टमाटर की खरीदारी ज्यादातर घरों में बंद हो गई है। किन्हीं विशेष परिस्थितियों या कभी-कभार बनने वाले पकवान में स्वाद के लिए ही टमाटर की खरीदारी हो रही है। इसका विकल्प बाजार में बिक रही टमाटर प्यूरी यानी टमाटर का पेस्ट बन रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंं- घर को बनाया टॉर्चर रूम... मासूम की मौत: पड़ोसी के मकान के अंदर खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक, टमाटर की कीमत में उछाल के चलते पिछले दिनों बड़ी तादाद में लोगों ने पेस्ट की खरीदारी दी। लिहाजा स्टॉक खत्म हो गया। सप्ताहभर पहले नए स्टॉक के लिए ऑर्डर दिया गया था। आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है। प्रतिदिन खरीदार पहुंच रहे हैं। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आपूर्ति कब तक पटरी पर आएगी इस पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने खूब की खरीदारी
टमाटर महंगे होने से पकवानों की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए थाली महंगी कर नहीं सकते। लिहाजा नुकसान से उबरने के लिए टमाटर का पेस्ट बेहतर विकल्प बना। खरीदारी की और स्टॉक कर लिया। टमाटर की कीमत ढाई सौ के पार है, जबकि बाजार के पेस्ट की कीमत प्रति किलो सवा सौ रुपये है और स्वाद भरपूर।ये भी पढ़ें- Bareilly: जहां हुआ था बवाल, वहां कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, कांवड़िये बोले- सीएम योगी से करेंगे शिकायत
दाम में गिरावट की फिलहाल उम्मीद कम
डेलापीर मंडी वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक बारिश के चलते टमाटर की फसल बर्बाद हो रही है। रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली और आसपास के जिलों से आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ रहे हैं। थोक मंडी में भी टमाटर प्रति किलो करीब 200-220 रुपये तक पहुंच गई है।