Bareilly News: अप्रैल से महंगा होगा हाईवे का सफर, बढ़ेगा टोल टैक्स
बरेली-दिल्ली के बीच पांच तो बरेली-लखनऊ के बीच तीन स्थानों पर टोल प्लाजा हैं। अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ेगा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स की संशोधित दरों को 31 मार्च को आधीरात के बाद लागू कर दिया जाएगा। विभिन्न श्रेणी के वाहनों को पांच से 15 रुपये तक अधिक देने पड़ेंगे। कार-जीप और हल्के वाहन से गुजरते वक्त हर टोल पर पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे। भारी वाहनों को 10 से 15 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे।
दिल्ली जाते वक्त बरेली के फतेहगंज पश्चिमी, मुरादाबाद के न्यामतपुर, अमरोहा के जोया, हापुड़ के बृजघाट और गाजियाबाद के डासना में टोल टैक्स देना होता है। बरेली-लखनऊ के बीच तीन टोल प्लाजा हैं। इसमें बरेली के फरीदपुर में अभी टोल वसूली शुरू नहीं हुई है। एक अप्रैल से यहां भी टोल टैक्स की वसूली शुरू हो सकती है। अभी तक बरेली-लखनऊ मार्ग पर सीतापुर के खैराबाद और लखनऊ के इटौंजा में ही टोल वसूला जाता है।
Bareilly News: सितारगंज हाईवे फोरलेन बनने से आसान होगा नैनीताल का सफर, बनेंगे आठ बाईपास
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुरादाबाद यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर निखिल नारंग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पहली अप्रैल से टोल की दरें बढ़ती हैं। इस पर होमवर्क चल रहा है। दो-तीन दिन में दरें बढ़ेंगी। एनएचएआई लखनऊ यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ चौरसिया ने भी इसकी पुष्टि की है।
एक अप्रैल से शुरू होगा फरीदपुर टोल प्लाजा
एनएचएआई बरेली यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि पहली अप्रैल से फरीदपुर में टोल प्लाजा शुरू कराने की तैयारी है। बरेली डिवीजन के पूरनपुर-पुवायां रोड पर शाहजहांपुर जिले में सबली, पीलीभीत-पूरनपुर-खुटार मार्ग पर हिटौटा व सराय सुंदर टोल प्लाजा पर भी नई दरें प्रस्तावित कर दी गई हैं। प्रति वाहन पांच से पंद्रह रुपये तक बढ़ाए गए हैं। सभी टोल प्लाजा पर वृद्धि अलग-अलग होती है।टोल प्लाजा का नाम वर्तमान दर नई दर
हिटौटा (पूरनपुर-खुटार मार्ग) 35 40 (हल्के वाहनों के लिए)
सबली कटेली (पूरनपुर-पुवायां मार्ग) 150 160 (भारी वाहनों के लिए)
सराय सुंदर (पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग) 25 30 (हल्के वाहनों के लिए)
(ये दरें फास्टैग से भुगतान की हैं। फास्टैग नहीं होने पर दोगुना भुगतान करना पड़ेगा।)
मासिक शुल्क भी अधिक चुकाना होगा
एनएचएआई बरेली डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी टोल पर एक से अधिक बार गुजरने पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अगर आप कार से हर माह सबली टोल प्लाजा से 50 बार गुजरते हैं तो 1480 के स्थान पर 1550 रुपये देने होंगे। पीलीभीत जिले के सराय सुंदर टोल प्लाजा पर 905 के स्थान पर 950 और हिटौटा टोल प्लाजा पर 1200 के स्थान पर 1260 रुपये चुकाने होंगे।