{"_id":"66fcf2bb2bdf80203a033e54","slug":"toilets-cleaned-by-girl-students-in-primary-school-bareilly-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ कराया गया शौचालय, बीईओ से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ कराया गया शौचालय, बीईओ से रिपोर्ट तलब
Wed, 02 Oct 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:50 PM IST
सार
बरेली जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय गरगईया में छात्राओं से शौचालय साफ कराया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले के दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरगईया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विद्यालय के समय में दो छात्राएं झाड़ू से शौचालय साफ करती दिख रही हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति छात्राओं से पूछता है कि उन्हें किसने इस काम पर लगाया? इस पर छात्राओं ने कहा कि यह काम करने के लिए उन्हें प्रधानाध्यापक ने कहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद इसकी निंदा की जा रही है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ कैसे किया जा सकता है? कई लोगों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि दमखोदा के खंड शिक्षा अधिकारी से इस प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन