फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today is the last day for admission in MA Political Science, Drawing and Painting.

Bareilly News: एमए राजनीति विज्ञान, ड्राइंग व पेंटिंग में प्रवेश का अंतिम दिन आज

Fri, 06 Sep 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in MA Political Science, Drawing and Painting.
- प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में एमए (राजनीति विज्ञान) की पहली व एमए (ड्राइंग व पेंटिंग) की दूसरी कटऑफ के प्रवेेश शुक्रवार तक होंगे। विद्यार्थी प्रवेश के लिए कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार एमए (ड्राइंग व पेंटिंग) के सामान्य की ओपन कैटेगरी में 61.73, सामान्य महिला की 59.67 से 49.58 प्रतिशत तक वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, ओबीसी की ओपन कैटेगरी में 60.35 से 55.39, ओबीसी महिला की 54.59 व एससी (ओपन) में 59.83 से 45.73 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी छह सितंबर को सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त एमए (राजनीति विज्ञान) के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की ओपन कैटेगरी की कटऑफ 85.83 से 69.35 तय की गई है। इसमें शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी प्रवेश के समय मूल प्रमाणपत्र व उनकी कॉपी के प्रति लेकर संबंधित विभाग में उपस्थित हों। दस्तावेजों की जांच के बाद शाम छह बजे कॉलेज की वेबसाइट https://bcbonlineadmission.com पर लॉगिन करेंं। यहां एलिजिबल फॉर एडमिशन अंकित मिलेगा। उसके बाद संबंधित विषय का चयन करके फीस जमा करें। किसी भी समस्या पर विद्यार्थी सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed