{"_id":"6ae38e6121822f540d052ad9","slug":"today-all-the-schools-in-the-district-are-closed-bareilly-news-c-4-bly1015-997900-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश
Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश रहेगा। इनमें बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार और बीएसए डॉ. विनीता के मुताबिक, पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। इसकी सुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 30 अक्तूबर का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन