फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tired of illness, BJP councilor's wife commits suicide

बीमारी से तंग आकर भाजपा पार्षद की पत्नी ने की खुदकुशी

Thu, 09 Sep 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tired of illness, BJP councilor's wife commits suicide
रानी राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

छह महीने की थीं गर्भवती, सास के कमरे में फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

शोकसंवेेदना जताने पार्षद के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, मेयर और विधायक

बरेली। वार्ड 51 नगरिया परीक्षित के भाजपा पार्षद महेश राजपूत की पत्नी 26 वर्षीय रानी राजपूत ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पार्षद के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
महेश राजपूत ने बताया कि पत्नी रानी राजपूत का दो बार गर्भपात हो चुका था। तीसरी बार गर्भवती होने पर उनका इलाज शुरू कराया गया, लेकिन वह काफी डरी हुई थीं कि कहीं फिर गर्भपात न हो जाए। रानी घर में भी अक्सर यही बात कहती थीं। मंगलवार रात रानी अपनी सास सुंदर देवी के साथ बरामदे में सोई थीं। महेश अपने कमरे में सोए थे। रात करीब साढ़े दस बजे रानी कमरे में सोने की बात कहकर बरामदे से उठकर सास के कमरे में चली गईं। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ससुर शोभाराम कमरे में पहुंचे तो रानी का शव छत के कुंडे से लटका देखा। रानी ने लिंटर के कुंडे में दुपट्टा बांधकर बक्से पर खड़े होकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप मिली

रानी ने सुसाइड नोट लिखा था, जो कमरे से बरामद हुआ। इसमें रानी ने लिखा है कि वह बीमारी से बहुत परेशान हैं। दो साल से इलाज चल रहा है, कोई फायदा नहीं हो रहा है। कोई दवाई काम नहीं कर रही है। इस वजह से वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हैं, किसी को परेशान न किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अपने मोबाइल में करीब तीन मिनट का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, इसमें कहा है कि उनके मायके वाले, ससुराल वाले या पति को परेशान न किया जाए। बीमारी के कारण वह खुदकुशी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed