फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timings of 190 trains changed, 15 stopped at the junction for five minutes.

Bareilly News: 190 ट्रेनों के समय में बदलाव, 15 का जंक्शन पर पांच मिनट ठहराव

Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Timings of 190 trains changed, 15 stopped at the junction for five minutes.
बरेली। रेलवे ने नई समय सारिणी मंगलवार आधी रात से लागू कर दी। इसके साथ ही बरेली होते हुए गुजरने वाली 190 से ज्यादा ट्रेनों के समय में दो से 28 मिनट तक का बदलाव हो गया है। 15 ट्रेनों को अब बरेली जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक इन ट्रेनों का दो मिनट ठहराव था। इसके अलावा मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के तहत संचालित 98 ट्रेनों का विशेष ट्रेन का दर्जा खत्म हो गया है। इन ट्रेनों के नंबर के आगे अब शून्य नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नई समय सारिणी में बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनों को विस्तार किया गया है। फिलहाल, किसी नई ट्रेन के संचालन का जिक्र नहीं है।
हालांकि, दो नियमित ट्रेनों के लिए स्लॉट बनाया गया है। एक जनवरी से ट्रेनों का संचालन नई समय सारिणी के मुताबिक किया जाएगा। कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 मार्च तक निरस्त किया गया है उनका संचालन भी मार्च के पहले सप्ताह से नई समय सारिणी के अनुसार शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों के बरेली आवागमन में दो से 15 मिनट तक का बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन 40 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है, उनका नई समय सारिणी के मुताबिक संचालन एक से 15 जनवरी के बीच अलग-अलग तारीखों में शुरू किया जाएगा। मंगलवार रात 12 बजे से नई समय सारिणी को लागू कर दिया गया।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय सारिणी तय की गई है। कुछ ट्रेनों की गति को भी बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed